बालिकाओं को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी गई उपयोगी जानकारी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 08:09 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 08:09 PM
नोएडा (चेतना मंच)। डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कन्या इंटर कॉलेज, भंगेल में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के संबंध में कई तरह की जानकारियां दी गई। उनकी समाज में उपयोगिता और स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता की योजना
जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता की योजना ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का उद्देश्य से बालिकाओं के स्वास्थ व शिक्षा की स्थिति को बेहतर करना, कन्या भू्रण हत्या व बाल विवाह को समाप्त करना, प्रदेश में समान लिंगानुपात स्थापित करना, बालिकाओं के प्रति समाज व आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने समाज में फैली इन तमाम कुरीतियों के बार में विस्तार से बताया और इस समस्या के निदान के बारे में भी बताया। बालिकाओं में इस जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन से काफी अवेयरनेस आया।
बालिकाओं को दी गई उपयोगी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं से सम्बंधित समस्याओं व मुद्दों यथा- साइबर सुरक्षा, बाल विवाह लिंग आधारित हिंसा, लैंगिक समानता, मेन्स्ट्रुयल हाइजीन मैनेजमेंट, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 181, महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन इत्यादि एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पूर्ण जानकारी देकर योजना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बालिकाओं द्वारा वृक्षारोपण करा कर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक और संवेदनशील होने का आवाह्न किया गया।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।