मोबाइल टॉवरों से कीमती सामान चोरी, चोरों का नहीं चल रहा पता
नोएडा में मोबाइल टॉवरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह ने अलग-अलग स्थानों पर लगे मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी कर लिए।
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
24 Nov 2025 10:52 PM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा में मोबाइल टॉवरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह ने अलग-अलग स्थानों पर लगे मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी कर लिए। यह गिरोह पिछले 6 माह के दौरान 50 से अधिक टावरों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। नोएडा पुलिस प्रशासन काफी दिनों से मोबाइल टॉवरों से उसके उपकरण चोरी करने वालों को खोज रही है। क्यों कि मोबाइल टॉवरों से चोरी होने की कई शिकायतें मिल चुकी हैं।
Noida News in hindi
टावर से ओएफसी केबल टीडीडी जंपर आदि सामान चोरी
एसजी एनकोन कंपनी के क्यूआर हेड सुशांत त्यागी ने थाना फेस-2 में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चोरों ने भंगेल गांव के पास लगे मोबाइल टावर से ओएफसी केबल टीडीडी जंपर आदि सामान चोरी कर लिया। इसी तरह के एक दूसरे मामले में थाना बिसरख में दर्ज कराई रिपोर्ट में शिवम इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन आमिर जंग ने बताया कि ग्राम यूसुफपुर के पास लगे टावर से चोरों ने कीमती उपकरण चोरी कर लिए। चोर टावर से दो आर आर यू व सहायक उपकरण को चोरी कर ले गए।
खाली प्लॉट में लगे टावर से चोरों ने आरआरयू चोरी कर लिया
वहीं थाना सूरजपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में शिवम इन्फोकॉम प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन कुलवंत सिंह ने बताया कि धर्मपाल मार्केट के पास खाली प्लॉट में लगे टावर से चोरों ने आरआरयू चोरी कर लिए। कंपनी कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि चोर आए दिन मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। और अभी तक इन मोबाइल टॉवरों से हुई चोरी का ना ही सामान बरामद हुआ है और ना ही कोई चोर पकड़ा गया है। बार बार चोरी की शिकायत मिलने के बावजूद इन चोरों का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।