Noida News : अग्निशमन सेवा सप्ताह पर वाहन रैली निकाली
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:23 AM
Noida : नोएडा। आज सुबह सेक्टर-2 अग्निशमन विभाग द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह का ज्वाइंट कमिश्नर लव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली का शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने शहीद हुए फायर कर्मियों के लिए कर्तव्य निष्ठा निभाने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और शोक सभा परेड का आयोजन किया। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर लव कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज भी अग्निशमन सप्ताह का शुभारंभ फायर पुलिसकर्मी जो कर्तव्यनिष्ठा का पालन करते हुए शहीद हो गए हैं ,उनकी याद में शोक प्रेरणा सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अग्निशमन सप्ताह के दौरान पहले दिन फायर टेंडर व अन्य वाहनों के साथ शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको ज्वाइंट कमिश्नर लव कुमार, एसीपी रजनीश वर्मा तथा फायर अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को आग बचाव के संबंध में जागरूक करेगी।
इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पूरे सकता करने वाले फायर सेफ्टी अभियान के दौरान घनी आबादी स्कूल कॉलेज फैक्ट्री सोनू आदि भीड़ वाली जगहों पर फायर द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आग से बचाव करने के उपाय बताए जाएंगे।
इस अवसर पर एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आग लगने पर सबसे पहले इमारत की अग्नि चेतावनी की घंटी यानी( फायर अलार्म) को चिल्ला चिल्ला कर लोगों को सूचित करें। इसके अलावा आग को धीरे-धीरे होने पर अपने नाक और मुंह को कपड़े से ढक लें। अगर आप कमरे में फंस जाए और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिले तो दरवाजे को बंद कर लें और सभी दरारों और सुखे को गीले तौलिए या चादरों से बंद कर दें जिससे धुआं अंदर न जा सके इसके अलावा घरेलू महिलाएं एलपीजी गैस सिलेंडर रेगुलेटर नांब को यूज न होने पर हमेशा बंद कर दें।