
Noida News गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा छोटे से लेकर बड़े अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसके अलावा जिन शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है, उनकी भी खबर ली जा रही है। इसी के तहत पुलिस आयुक्त न्यायालय ने गौतमबुद्धनगर जिले के आधा दर्जन से अधिक शातिर अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट के सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध निरंतर स्तर पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी के तहत पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्धनगर ने 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत 7 बदमाशों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश पारित किए है।
जिन बदमाशों की संपत्ति कुर्क किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं, वह इस प्रकार है ...
1. अमित कसाना पुत्र सतवीर निवासी ग्राम रिस्तल थाना टीलामोड गाजियाबाद के नाम से दो सम्पत्ति संबंधित मु.अ.सं 1405/19 अंतर्गत धारा 2/3 उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986, चालानी थाना-दादरी गौतमबुद्धनगर।
2. मोहित कुमार गोयल पुत्र राजेश कुमार गोयल निवासी फ्लैट नंंबर 1001 ए टावर नंबर 10 फेस-1, गोल्फ स्टेट सेक्टर 65 जनपद गुरुग्राम, हरियाणा के द्वारा अवैध रुप से अर्जित निम्न सम्पत्ति को कुर्क किया गया जो मु.अ.सं. 468/21 अंतर्गत धारा 2/3(1) उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 से सम्बन्धित है। चालानी थाना-सेक्टर 58 नोएडा।
3.अनिल राणा पुत्र गिरीराज निवासी अलावा रहीमपुर थाना औरंगाबाद, जिला बुलन्दशहर वर्तमान निवासी डी-226, फर्स्ट फ्लोर, सेक्टर 11, फरीदाबाद, हरियाणा संबंधित मु.अ.सं. 457/19 अंतर्गत धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986, चालानी थाना-बादलपुर गौतमबुद्धनगर।
4. दीपक कुमार पुत्र दिनेश प्रसाद सिंह निवासी भाभानगर भगवानपुर, थाना सदर, जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार वर्तमान पता-मकान नंबर 213 सेक्टर म्यू-2, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर संबंधित मु.अ.सं. 70/23 अंतर्गत धारा 2/3 उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986, चालानी थाना-सेक्टर-126, गौतमबुद्धनगर।
5. वसीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी जिला गाजियाबाद संबंधित मु.अ.सं. 780/22 अंतर्गत धारा 2/3 उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986, चालानी थाना-सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
6. आबिद उर्फ बिल्लौरी पुत्र यामीन निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी जिला गाजियाबाद संबंधित मु.अ.सं. 780/22 अंतर्गत धारा 2/3 उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986, चालानी थाना-सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
7. उमेश गुप्ता पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता निवासी मकान नंबर 791 डी ब्लाक, गली नंबर 9 अशोक नगर थाना ज्योति नगर दिल्ली मूल निवासी ग्राम मथूरापुर, थाना भीहपुर, जिला भगलपुर, बिहार संबंधित मु.अ.सं. 191/23 अंतर्गत धारा 2/3 उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986, चालानी थाना-सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
अमित कसाना के पैतृक भूमि पर अवैध निर्मित
1 .ग्राम असालतपुर फर्रुखनगर में 18,342 स्कवायर मीटर जिसमें 25 दुकानें, एक दो मंजिला मकान व कमरे बने है। अनुमानित कीमत-14,22,36,949
2. ग्राम रिस्तल स्थित दो मंजिला मकान 460 स्कवायर मीटर अनुमानित कीमत-3,01,30,000
मोहित गोयल
दो चल सम्पत्ति गोल्ड के रुप में है, जो नोएडा सेक्टर-18 स्थित मुथूट फाईनेंस लिमिटेड में गिरवी रखे गये गोल्ड 262.200 ग्राम व 238.100 ग्राम गिरवी रखकर (कुल 17,59,000 रुपये) लोन (क्रमशः लोन संख्या एमबीएस-41, एमबीएस-50) लिया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
अनिल राणा
फ्लैट नंबर 201 उत्सर्ग गवर्नमेंट प्लाट नं0 जीएच-26, सेक्टर 65 थाना आदर्श नगर जिला फरीदाबाद हरियाणा अनुमानित कीमत-81,22,500 रुपये
दीपक कुमार
अचल सम्पत्ति फ्लैट सं0 213 एफ.एफ ब्लाक नं0-ए, सेक्टर एमयू-2, ग्रेटर नोएडा साईज 40 स्वायर मीटर अनुमानित कीमत-45 लाख रूपये।
वसीम
अचल सम्पत्ति-पुस्तैनी/दादलाई जमीन (120 वर्ग गज) पर मकान, ग्राम नाहाल, थाना मसूरी गाजियाबाद अनुमानित कीमत 27,53,029
आबिद उर्फ बिल्लौरी
पुस्तैनी बेनामी जमीन (150 वर्ग गज) पर मकान, ग्राम नाहल, थाना मसूरी गाजियाबाद अनुमानित कीमत 43,05,042
उमेश गुप्ता
खसरा नंबर 791/7, 40 वर्ग गज ब्लाक डी गली नं0-9, भाहादरा अशोक नगर, दिल्ली अनुमानित कीमत 90 लाख रुपए।
कुल चल-अचल सम्पत्ति करीब 20,01,92,520 करोड रु0 को कुर्क करने के आदेश पारित किये गये ।
इसके अलावा इस कड़ी में आज पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा गुण्डा एक्ट के अंतर्गत 9 बदमाशों 1. नवीन बिस्वास पुत्र मिहिर लाल निवासी सदरपुर, नोएडा 2. हरिओम पुत्र राजराम निवासी ग्राम बिसाहडा, जारचा 3. राहुल पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम सलेमपुर गुर्जर, कासना 4. राहुल पुत्र राजपाल निवासी जारचा 5. हासिम पुत्र मुन्ना निवासी बिलासपुर, दनकौर 6. प्रताप उर्फ छोटू पुत्र रमेश निवासी सीदीपुर, जारचा 7. राजेश पुत्र भीम निवासी दादरी 8. योगेश पुत्र नेपाल निवासी दनकौर व 9. अभिषेक पुत्र राकेश निवासी छपरौला, बादलपुर को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की सीमा से जिला बदर किया गया है।