
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की थाना इकोटेक 3 पुलिस ने बंद पड़े मकानों को निशाना बनाने वाले एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच शातिर चोरों के साथ साथ एक बाल अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए सोने व चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
आपको बता दें कि थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में पिछले कुछ समय से एक ऐसा गिरोह सक्रिय था, जो बंद पड़े मकानों को अपना निशाना बनाता था और मकानों के ताले तोड़कर चोरी करता था। इस गिरोह के कई सदस्य थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। चोरी की कई वारदात होने के बाद पीड़ितों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से ही नोएडा के थाना इकोटेक 3 की पुलिस इन चोरों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को थाना पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने काफी मात्रा मे सोने व चाँदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान व रूपये चोरी किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी चोर नवयुवक हैं और उनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच है।
1. अभिनव उर्फ टिल्लू पुत्र अजय कुमार निवासी ग्राम आलमगीरपुर थाना रोहटा जिला मेरठ (उम्र करीब 22 वर्ष) 2. विशाल पुत्र रामरतन निवासी शीशमबाग जिला फरूखाबाद (उम्र करीब 18 वर्ष) 3. रोहित ठाकुर उर्फ सूटर पुत्र नबाब सिह निवासी वैसोली थाना अछल्दा जिला औरैया (उम्र करीब 22 वर्ष) 4. नितिन पण्डित पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी खालोर जिला बुलन्दशहर (उम्र करीब 18 वर्ष) 5. अमरीश पुत्र श्याम बाबू मुसलमान निवासी ग्राम चचूला थाना दनकोर जिला गौतमबुद्धनगर (उम्र करीब 22 वर्ष) 6. एक बाल अपचारी
1. दो जोडी पीली धातू के कान के टॉप्स 2. एक अंगूठी पीली धातू की, 3. चार सफेद धातु के सिक्के, 21 जोडी अलग-अलग प्रकार के सफेद धातू के विछुआ, 11 अंगुठी सफेद धातु की, एक कमर में लटकने वाला लटकन सफेद धातु का, एक ओम लॉकेट सफेद धातू का, तीन जोडी बच्चों के हाथ के कडे सफेद धातू के, 9 जोडी सफेद धातु की पायल) 4. चोरी के 11000/- नकद 5. 3 चोरी की मोटर साइकिल (Noida News in hindi)