
Noida News (चेतना मंच)। ट्रांसपोर्ट के जरिए बोकारो सामान भेजने के चक्कर में ठगबाजों के गिरोह ने सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात सैन्य अधिकारी को ठग लिया। सैन्य अधिकारी की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-28 यमुना एनक्लेव में रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश सिंह रावत ने पुलिस से की शिकायत में बताएं कि उन्होंने 12 अगस्त को दलपत सिंह कृष्णा ट्रांसपोर्ट से बोकारो झारखंड के लिए एक ट्रक बुक करवाया था। ट्रक के जरिए उनका सामान बोकारो जाना था। 13 अगस्त को दलपत सिंह ने फोन कर बताया कि उनकी सोसाइटी के बाहर नेत्रपाल नामक ड्राइवर ट्रक लेकर पहुंच गया है। इसके बाद उन्होंने गाड़ी में सामान लोड करवाना शुरू कर दिया।
लेफ्टिनेंट कर्नल के मुताबिक इस दौरान दलपत सिंह ने उनसे 25000 ट्रांसफर करने को कहा उन्होंने दलपत सिंह द्वारा बताए गए गूगल पे के नंबर पर 20000 ट्रांसफर करा दिए। सामान लोड होने पर दलपत सिंह ने 5000 और ट्रांसफर करने को कहा जो उन्होंने जमा कर दिए। कुछ देर बाद दलपत सिंह ने फोन कर बताया कि उन्होंने गलत नंबर पर पैसे जमा करा दिए हैं और उन्हें 20000 और जमा कराने होंगे। बिल बनने के बाद उन्हें अतिरिक्त पैसे वापस कर दिया जाएंगे।
Read More - Noida News : यमुना प्राधिकरण पर हो रही धन की बौछार, सुपरहिट साबित हुई प्लॉटों की योजनादलपत सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें ज्यादा दी गई धनराशि वापस नहीं मिल जाती तब तक वह ट्रक को न जाने दें। इस पर उन्होंने दलपत द्वारा बताए गए नंबर पर 20000 और ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दलपत ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। ट्रक ड्राइवर नेत्रपाल ने सामान लोड होने के बाद जाने को कहा लेकिन शक होने पर उन्होंने उसे जाने नहीं दिया।
लेफ्टिनेंट कर्नल के मुताबिक उनके पास एक महिला का फोन आया और गाड़ी छोडऩे के लिए कहा। संदेह होने पर उन्होंने थाना सेक्टर-20 में कृष्णा ट्रांसपोर्ट के मालिक दलपत सिंह, ड्राइवर नेत्रपाल सिंह वीरेंद्र कुमार मलखान यशवीर मोहम्मद अफजल अजय आदि के खिलाफ धोखाधड़ी से 45000 रूपये हड़पने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। थाना सेक्टर-20 प्रभारी ने बताया कि सैन्य अधिकारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Noida News