Noida News : प्रदेश उपाध्यक्ष बने विकास कुंडिया का डीएनडी पर स्वागत
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:25 PM
नोएडा । समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति- जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किए जाने पर विकास कुंडिया का लखनऊ से डीएनडी पहुंचने पर नोएडा के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर एवं ढोल नगाड़े बजाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विकास कुडिय़ा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह उसे बखूबी से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। ताकि वर्ष-2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमर कुंडिया, दीपांशु सूद, अंकित शर्मा, बब्बू शर्मा, संजय धिगन, रवि पहलवान, बबलू पर्चा, नितिन पर्चा, नितिन कुमार वाल्मीकि, रमेश लोहरि, विरेंदर वाल्मीकि, धर्मबीर वाल्मीकि, अमित भड़ाना, सुरेंदेर चोटाल, राधे पार्चा, अनिल छजलना, रमेश नेता, बालेश्वर प्रधान आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।