Noida News : एलईडी वैन से ग्रामीणों को किया जागरूक
भारत
चेतना मंच
25 Oct 2021 10:03 AM
नोएडा । आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद गौतमबुद्वनगर में दूसरे चरण में तहसील सदर व दादरी के विभिन्न ग्रामों में एल0ई0डी0 मोबाईल वैन व डोर टू डोर अभियान के अन्तर्गत विधिक साक्षरता शिविरों का किया गया आयोजन।
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर की दिशा-निर्देशन में तथा जयहिंद कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में एल0ई0डी0 वैन को नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा स्थित गांवों में जनसामान्य को विधिक सेवा/जागरुकता व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओ को ग्रामीणजनों के मध्य पहुचाने हेतु भेजा गया।
एल0ई0डी0 मोबाईल वैन द्वारा तहसील सदर गौतमबुद्वनगर के अंतर्गत ग्राम सूफियाना, हल्द्वानी, जलालपुर, नयाबास, सेंचुरी सेक्टर 100, हाजीपुर, असगरपुर, मामूरा चौक, हरौला, चौड़ा मोड़ , सागरपुर, रघुनाथपुर, होशियारपुर, गिझोड, बिशनपुर, सदरपुर, बरौला, याकूबपुर, फेस-2, नयागांव, फेस टू बस स्टैंड, हल्द्वानी मोड़ आदि गांवों व कस्बों में जनसामान्य के मध्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं को डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों तक पहुचाया गया। जिसमें लगभग 1 लाख 70 हजार जनसामान्य को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया गया तथा पेम्पलेट आदि वितरण किए गए। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन एशियन लॉ कॉलेज नोएडा के सभागार में आयोजित किया गया।
उक्त साक्षरता शिविर के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन तथा उक्त दिवस के महत्व पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज ,के साथ जय हिंद कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शशांक गुप्ता सिविल जज एवं एशियन लॉ कॉलेज के प्रोफेसर, डायरेक्टर टी एन प्रसाद द्वारा उपस्थित विधि के छात्र वह कॉलेज स्टाफ आदि के मध्य विचार व्यक्त किए गए।