
Noida News : नोएडा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एडवोकेट अनुज सिंह राणा के नेतृत्व में नोएडा के चौड़ा गांव स्थित बाबा मार्केट में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। ब्लड डोनेशन कैंप में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया।
सपा के वरिष्ठ नेता विकास यादव ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि वह रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। सपा नेता ओमपाल राणा ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि इंसान स्वस्थ रहता है। इसलिए सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमपाल राणा, एडवोकेट सचिन शर्मा, एडवोकेट लव कुश चौहान, निर्मला राणा, अंकित सिंह राणा, सौरभ राणा, यश राणा, योगेश चौहान, चेतन राणा, ओमपाल सिंह राणा, कविता राणा, तनु राणा, सूरज राणा, पुनीत चौहान, प्रशांत राणा, विपिन कुमार, सुरेंद्र, संदीप चौहान, अंकित सिंह, अनुज सिंह राणा, कार्तिक, अनुज चौहान, नेपाल सिंह राणा, देवेंद्र चौहान, संदीप कुमार, अजीत कुमार, अजीत सिंह, राजन तिवारी, मिथुन यादव, राजीव चौहान, मोहम्मद जावेद, नीरज राणा, रचिन, पंकज सिंह, रवि राणा आदि मौजूद रहे। Noida News