
Noida News : नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित स्टील मेटल एंड इंजीनियरिंग आदि उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों की समस्या पश्चिम बंगाल में आयोजित एक सम्मेलन में उठाई जाएगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सक्रिय अनेक श्रमिक नेता पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। इस सम्मेलन में नोएडा व ग्रेटर नोएडा समेत पूरे देश के श्रमिकों के हितों को लेकर संघर्ष की व्यापक रणनीति बनाई जाएगी।
आपको बता दें कि स्टील मेटल एंड इंजीनियरिंग वर्कर्स फेडरेशन (हिंद मजदूर सभा) का 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार 9 सितंबर 2023 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में नेताजी भवन, प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ हुआ। कामरेड एस.डी. त्यागी की अध्यक्षता में हो रहे इस अधिवेशन का उद्घाटन हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री कामरेड हरभजन सिंह ने किया।
सम्मेलन के प्रथम दिवस खुले अधिवेशन में फेडरेशन के महामंत्री संजय वाधवकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे जिस पर देशभर से आए प्रतिनिधिगण अपने विचार और प्रस्ताव रखेंगे। दूसरे दिन प्रतिनिधि सत्र में अगले पांच वर्ष के लिए कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया जायेगा।
अधिवेशन में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के नोएडा से राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, अविनाश पाण्डेय, पीयूष मिश्र, के पी सिंह, कुंज लता कौशिक, स्वदेश भाटी, अमित बंसल, प्रमोद सोलंकी, और अंकित यादव सहित दो दर्जन से अधिक प्रतिनिधि आज प्रातः ही दुर्गापुर पहुंच गए हैं। Noida News