Noida News : एनएमआरसी के 9 स्टेशनों के को-ब्रांडिंग को वॉक-इन पॉलिसी लांच
नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 12:10 AM
नोएडा । नोएडा मेट्रो रेल कॉरर्पोरशन (एनएमआरसी) ने अब फिर 9 स्टेशनों को को-ब्रांडिंग के अधिकार देने जा रही है। इसके लिए वॉक इन पॉलिसी लांच की है। इससे नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोडऩे वाली एक्वा लाइन मेट्रो के स्टेशनों के नाम के साथ निजी व सरकारी उपक्रम के नाम जोड़े जाएंगे। इसके तहत आवेदक अपनी पात्रता व टर्नओवर के मानदंड के अनुसार एक या इससे अधिक स्टेशनों के लिए को-ब्रांडिंग और विज्ञापन का अधिकार पा सकते है।
एनएमआरसी एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि एक्वा लाइन के नौ अन्य मेट्रो स्टेशनों को इसके लिए चुना गया है, जिनमें सेक्टर-76, 101, 81, 83, एनएसईजेड, सेक्टर-144, सेक्टर-145, सेक्टर-147 और डिपो स्टेशन शामिल है। पहले भी कुछ स्टेशनों पर को-ब्रांडिंग की जा चुकी है, लेकिन पहली बार वाक इन पॉलिसी के तहत यह प्रक्रिया की गई है।
एनएमआरसी की उप महाप्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) निशा बाधवान ने बताया कि गूगल फार्म के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा, जिसे 28 दिन की अवधि के लिए पांच जनवरी 2022 शाम छह बजे तक के लिए खोला गया है। अनुबंध की अवधि दस वर्ष होगी, जिसमें दो वर्ष लाक-इन पीरियड भी होगा। वाक-इन पालिसी एनएमआरसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।