Noida News: फुट पेट्रोलिंग कर अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:29 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:29 PM
नोएडा। नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को पुख्ता करने के लिए गौतमबुद्घनगर पुलिस कमिश्नर के वरिष्ठï पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर में लगातार फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस फोर्स के साथ एसीपी नोएडा द्वितीय रजनीश वर्मा ने थाना सेक्टर 24 के थाना प्रभारी सुधीर कुमार और पुलिस टीम के साथ अरावली मार्केट, सेक्टर 33, 34 ,35 ,52 अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इसी तरह थाना फेस 2 क्षेत्र में भी एडिशनल डीसीपी क्राइम ईला मारन ने भी फुट पेट्रोलिंग की।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर 24 थाना क्षेत्र की पुलिस ने अरावली मार्केट एवं सेक्टर 33 ,34, 35 ,52 सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की।
इस दौरान एसीपी ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों को भी चेक किया। साथ ही एसीपी ने लोगों से बात करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनी और शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उनके द्वारा सड़क व मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई और कहा गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा क्राइम इलामारन द्वारा पुलिस फोर्स के साथ थाना फेज 2 क्षेत्र के भंगेल कस्बे, सेक्टर-110 मार्केट व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की गई।
इस दौरान ईलामारन ने निरंतर चेकिंग अभियान चलाने तथा महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत ड्यूटी से छुट्टी के समय सुनसान स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग हेतु निर्देश दिए।
उनके द्वारा महिलाओं एवं व्यक्तियों से संवाद करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह निसंकोच पुलिस से संपर्क करें, जिससे उसकी समस्या का तुरंत समाधान हो सके।