
भाजपा महानगर अध्यक्ष[/caption]
विधायक तेजपाल नागर ने भी मनोज गुप्ता के कुशल नेतृत्व कि तारीफ़ की और उनको अपने आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी नोएडावासी और सामाजिक संगठनों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने सांसद और मार्गदर्शक डॉ. महेश शर्मा और हमारे भाई नोएडा के विधायक पंकज सिंह का भी आभार व्यक्त करता हूँ। आप दोनों का समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन किया और हमें हमेशा प्रेरित किया है। मैं हमेशा से अपनी पार्टी और नोएडा के लोगों के लिए कार्यरत था और रहूँगा। कार्यक्रम में नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन, फोनरवा, प्रवासी छठ समाज़, उत्तराखण्ड समाज, वैश्य समाज, गुर्जर समाज, ब्राह्मण समाज, अग्रवाल मित्र मंडल, पशुपति समाज, त्यागी समाज, राजपूत समाज, काली बड़ी मंदिर, दलित उत्थान सेवा समिति, अंबेडकर लाइब्रेरी, हैंडिक्राफ़्ट एसोसिएशन, नीमा एसोसिएशन, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, सीए एसोसिएशन, पंजाबी समाज, अल्पसंख्यक समाज, सूर्या संस्थान, इस्कॉन मंदिर आदि कई सामाजिक लोग मौजूद रहे।