Noida News : रोहिल्लापुर में नई पाइप लाइन से मिलेगा पानी
Noida News: Water will be available from new pipeline in Rohillapur
भारत
चेतना मंच
09 Dec 2022 11:00 PM
Noida News : शाहपुर गोवर्धनपुर पानी की टंकी पर नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम रोहिल्लापुर के लिए नई पाइपलाइन का उद्घाटन पूजन किया।
Noida News :
संस्था के संरक्षक अजीत सिंह तोमर बजरंगी ने नारियल फोड़ कर पाइप लाइन का शुभारम्भ किया। इस दौरान अध्यक्ष रंजन तोमर, उपाध्यक्ष अजय चौहान, महासचिव पुनीत राणा संस्था की तरफ से और प्राधिकरण की तरफ से वर्क सर्किल (जल) के मैनेजर राजेश कुमार और जेई बीरेंदर सिंह उपस्थित थे।
संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा की नोवरा द्वारा लगातार कई सालों से इस मांग को उठाया जा रहा था। रोहिल्लापुर गाँव में जो पानी आ रहा है वह बेहद खारा और उसका टीडीएस 2500 तक भी पहुँच गया है, जिससे ग्रामीण परेशान हो गए हैं। अब ग्रामीणों को शाहपुर गाँव की टंकी से बेहतर पानी मिल सकेगा जिसका टीडीएस 600 के करीब है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण का आभार जताया और कहा कि अब ग्रामीण स्वच्छ जल इस्तेमाल कर सकते हैं।