नोएडा में रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा, दो दिन बाद गदर मचाएगा मौसम
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Aug 2025 02:13 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Aug 2025 02:13 PM
गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए नोएडावासियों को रिमझिम बारिश ने थोड़ी राहत दी है। नोएडा में बुधवार को मौसम विभाग ने हल्की बारिश का पूवार्नुमान जारी किया था। हालांकि, नोएडा में बूंदाबांदी हुई लेकिन तेज बारिश का इंतजार रह गया। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में अगस्त महीने के अंत तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और तापमान में भी गिरावट आएगी। Noida News :
मौसम विभाग का हालिया पूवार्नुमान
पिछले कुछ दिनों में नोएडा में झमाझम बारिश हुई। बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग के एक हफ्ते के पूवार्नुमान के अनुसार:
* 28 अगस्त : हल्की बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 33-34डिग्री C , न्यूनतम 23-24डिग्री C।
* 29-30 अगस्त : कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं, तापमान 32-34डिग्री C के बीच।
* 31 अगस्त : तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना, मौसम अलर्ट जारी।
जलभराव और ट्रैफिक जाम की परेशानी
बुधवार सुबह हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। नोएडा की कई सोसाइटियों और सेक्टरों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर अल्फा-2 के निवासी बताते हैं कि हल्की बारिश में मंदिर के पास पानी जमा हो जाता है, और बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के बाद आफिस लौट रहे लोगों को भी भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। सेक्टर 62 और सेक्टर 18 में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि रात 9 बजे के बाद जाम से कुछ राहत मिली। Noida News :यूपी के इस जिले में 1.77 लाख लोगों के मुफ्त राशन पर संकट, हो सकता है राशनकार्ड निरस्त