नोएडा में वेलनेस प्रोफेशनल्स को मिला सम्मान, AVRWA ने बढ़ाया हौसला
Noida News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 10:48 AM
Noida News : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर अरुण विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (AVRWA) ने नोएडा प्राधिकरण के स्वच्छता प्रकोष्ठ के सहयोग से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अरुण विहार में स्थित AVRWA कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य समाज के स्वास्थ्य कल्याण में योगदान देने वाले वेलनेस प्रोफेशनल्स को प्रोत्साहित करना था।
वेलनेस प्रोफेशनल्स के योगदान को मिली पहचान
इस कार्यक्रम में उन प्रमाणित वेलनेस प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया जो AYUSH पद्धतियों आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के माध्यम से समाज को सेहतमंद बनाने में लगातार कार्यरत हैं। इनमें योग प्रशिक्षक, ध्यान विशेषज्ञ, नैचुरोपैथ, वेलनेस कोच और डायटीशियन जैसे प्रोफेशनल्स शामिल रहे, जिनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण को सम्मान पत्र देकर सराहा गया।
वेलनेस सिर्फ शब्द नहीं, अब बना जनआंदोलन
कार्यक्रम में AVRWA के अध्यक्ष कर्नल आई.पी. सिंह ने कहा, "हमें गर्व है कि हम अपने वेलनेस वॉरियर्स को मंच दे पाए। ये वे लोग हैं जिन्होंने चुपचाप अरुण विहार को एक स्वस्थ और बेहतर समाज में बदलने की दिशा में काम किया है। यह आयोजन केवल एक रस्म नहीं, बल्कि सकारात्मक जीवनशैली परिवर्तन की शुरुआत है।" इस सम्मान समारोह के जरिए AVRWA और नोएडा प्राधिकरण ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि स्वस्थ जीवनशैली सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। इन विशेषज्ञों को सम्मानित करने का उद्देश्य यही था कि वे प्रेरणा बनें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की चेन समाज में विकसित हो।
सभी की उपस्थिति ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान
इस अवसर पर AVRWA की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता जमील, कार्यकारिणी के सदस्य और नोएडा प्राधिकरण के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए AVRWA ने नोएडा प्राधिकरण का विशेष आभार भी जताया। Noida News