
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे।
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सिरसा गोल चक्कर के पास से अवधेश कुमार पुत्र सतीश मास्टर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा जेल रोड बस स्टैंड के पास से विष्णु पुत्र रतन सिंह को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना बिसरख पुलिस ने नया हैबतपुर तालाब के पास से सैफ खान पुत्र सरफराज खान को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।