
Noida News: ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना दनकौर क्षेत्र के चुहडपुर गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा है।
चूहडपुर गांव निवासी ओमपाल की 30 वर्षीय पत्नी पूनम ने सोमवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मंगलवार को पूनम की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना दनकौर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक क्लेश की बात सामने आई है। पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन थी जिस पर पूनम ने जहर खा लिया था। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।