
घटना नोएडा के एक कस्बे की है जहाँ एक जर्मन शेफर्ड डॉग ने एक बच्चे को देखकर भौंक दिया। बच्चा डरकर गिर पड़ा और इसके बाद जो हुआ, वो बेहद निंदनीय है। गुस्से में आकर बच्चे के बेरहम पिता ने डॉग को बुरी तरह पीटा और फिर उसे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से बांधकर तीन किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा। कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। Noida news :
अगर कोई जानवर किसी को नुकसान पहुँचाए या डराए, तो इसका मतलब ये नहीं कि हम उसके साथ क्रूरता करें। हर जीव को सुरक्षा और सम्मान का अधिकार है। ऐसे मामलों में पुलिस या नगर निगम से संपर्क किया जा सकता है, लेकिन कानून हाथ में लेना पूरी तरह गलत है।
भारत में जानवरों की सुरक्षा के लिए कई कानून बने हैं। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत किसी जानवर के साथ हिंसा करने पर सजा का प्रावधान है। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस जांच कर रही है। Noida news :