
Noida News : कहना बहुत ही आसान होता है ऐसा करना असंभव की सीमा तक मुश्लिक हो जाता है। जैसा कि देश की रक्षा करने वाले हमारे सेनानी करते हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नोएडा शहर में ऐसे ही 39 अमर शहीद सैनिकों को याद किया गया। नोएडा के सेक्टर-29 में स्थापित शहीद स्मारक पर जब शहीद सैनिकों को याद किया जा रहा था तो वहां मौजूद सैकड़ों नागरिकों की आंखों में आंसू छलक आए।
आपको बता दें कि नोएडा शहर में भारतीय सेना के तीनों अंगों में शहीद हुए अमर सेनानियों की याद में शहीद स्मारक स्थापित है। नोएडा के सेक्टर-29 में स्थापित इस शहीद स्मारक पर अनेक आयोजन होते है। ऐसा ही एक आयोजन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। शहीद स्मारक पर शहीदों के परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित करके अमर शहीदों को याद किया।
नोएडा के सेक्टर-29 में स्थापित शहीद स्मारक को राष्ट्रीय ध्वज के अदुभुत रंगों से सजाया गया था। हमारे देश के रक्षा बलों के झंडे भी शान से वहां लहरा रहे थे। इसी अनोखे वातावरण के बीच जब शहीदों को पुष्प अर्पित किए गए तो अनायस ही शहीद स्मारक पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गई। इस अवसर पर सबसे पहले शहीद स्मारक के औपचारिक प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईपी खुराना द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
Read More - जहां बन रहा है देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट उस शहर पर गर्व करेगा पूरा देश : डा. अरूण वीर सिंह Greater Noida [caption id="attachment_107954" align="alignnone" width="700"]
Noida News[/caption]
इसके बाद शहीदों के निकटतम संबंधियों के परिवार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट जेपी शर्मा, श्रीमती शर्मा, नरेश शर्मा, कर्नल एमपी छिब्बर, श्रीमती छिब्बर, कर्नल और श्रीमती थापर, श्रीमती सविता सिंह और श्रीमती पुनिया। इसके बाद, लेफ्टिनेंट जनरल एसके वर्मा, मेजर जनरल डीके सेन; ब्रिगेडियर बाली और हक, ग्रुप कैप्टन मनोचा, कमांडर नरिंदर महाजन, कर्नल लालचंदानी, वेनीश राय, मेहता, शार्दुल सिंह, महेंद्र कुमार और संजय खरबंदा; (सभी रक्षा बलों से सेवानिवृत्त) ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जब श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही थी, तो शहीद स्मारक पर मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखों से आंसू छलक आए।
आपको बता दें कि नोएडा शहर के सेक्टर 21, 25, 28, 29 व 37 में भारत की सेना के तीनों अंगों के पूर्व सैन्य अफसर व सैनिक रहते हैं। वर्ष 2002 में इन्हीं सेक्टरों के बीच स्थित सेक्टर 29 में शहीद स्मारक स्थापित किया गया था। यह स्मारक कारगिल युद्ध में शहीद हुए हमारी तीनों सेनाओं के 39 शहीद सैनिकों की याद में स्थापित किया गया था। यहां तथ्य विशेष रुप से उल्लेखनीय है कि यह देश का एकमात्र ''त्रि सेवा'' स्मारक है। इस शहीद स्मारक की विधिवत स्थापना 13 अप्रैल 2002 को सेवानिवृत्त रक्षा सेवाकर्मियों के योगदान से नोएडा प्राधिकरण ने की थी। 13 अप्रैल 2002 के दिन भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने यह स्मारक देश को समर्पित किया था। Noida News