
सार
Noida News : यदि सरकारी अफसर से लेकर कर्मचारी तक अचानक किसी गांव में पहुंच जाए तो सुखद आश्चर्य होना लाजिमी है। ऐसा ही एक नजारा बुधवार को उस समय देखने को मिला, जब नोएडा प्राधिकरण के तमाम अफसर नोएडा के सेक्टर 83 में स्थित याकूबपुर गांव में पहुंच गए।
विस्तार
Noida News : बुधवार, 30 सितंबर 2023 को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम. याकूबपुर गांव में पहुंचे। उनके साथ नोएडा प्राधिकरण के तमाम वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। अधिकारियों को अपने बीच आया देखकर किसानों ने कहा कि अब लगता है कि वाकई नोएडा प्राधिकरण का निमाज बदल गया है। कई सालों के बाद कोई सरकारी अधिकारी किसानों के बीच आया है।
किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने तथा सुनने के लिए बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. लोकेश एम अपने अधीनस्थ अफसरों के साथ याकूबपुर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों की आबादी समेत विभिन्न समस्याओं को सुना तथा मातहत अफसरों को निस्तारण करने के आदेश दिए। सीईओ के साथ प्राधिकरण के एसीईओ मानवेंद्र सिंह, एसीईओ प्रभास कुमार, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, उपमहाप्रबंधक एसपी सिंह, उपमहाप्रबंधक (सिविल) श्रीपाल भाटी तथा जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आर. के. शर्मा समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
[caption id="attachment_111288" align="alignnone" width="453"]
Noida News[/caption]
आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के साथ भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान एवं पदाधिकारियों ने नोएडा के 81 गांव के किसानों के साथ मिलकर मीटिंग की थी। जिसमें गांव का सर्वे उच्च अधिकारियों की निगरानी में करने की मांग रखी थी। इसी के तहत नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने बुधवार को याकूबपूर गांव में किसानों की समस्याएं सुनी।
Noida Newsइस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक सुरेंद्र प्रधान, जयराम मुखिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राष्ट्रीय, महासचिव गौतम लोहिया, आशीष चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रवक्ता अशोक चौहान, विमल त्यागी, मुनेश प्रधान प्रेम सिंह भाटी प्रिंस भाटी अनिल पाल समेत कई सदस्य मौजूद थे। Noida News