Noida News : पत्नी गई घर से बाहर तो युवक ने उठाया ये कदम
When the wife went out of the house, the young man took this step
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:29 PM
नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सलारपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला कौशलेंद्र पुत्र जयवीर सिंह अपने परिवार के साथ सलारपुर गांव में किराये पर रह रहा था। बुधवार को उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान कौशलेंद्र ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी वापस लौटी तो उसे कौशलेंद्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।