
Noida News (चेतना मंच)। अलग-अलग थाना क्षेत्र से चार किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है और किशोरियों की तलाश कर रही है।
नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी 7 वर्षीय बेटी 4 सितंबर को घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह घर के बाहर से लापता हो गई। बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदर सराय कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी संदिग्ध स्थिति में अपने घर से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने अपने परिचित रंजीत नामक युवक पर किशोरी के अपहरण का शक जताया है। थाना सेक्टर 126 के ग्राम शाहपुर गोवर्धनपुर में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है कि जनपद बदायूं का रहने वाला विनोद साहू उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
इसके अलावा नोएडा के थाना फेस वन में सेक्टर-10 निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 15 वर्ष की बेटी घर से बिना बताए चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली पीडि़त की शिकायत पर पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस किशोरियों की तलाश कर रही है। Noida News