
NBiuNoida News : नोएडा। देश में पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (UNICEF) डिपार्टमेंट ऑफ वाटर एंड सेनीटेशन (DDWS) तथा केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की संयुक्त टीम ने नोएडा शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उक्त संगठनों की ज्वाइंट मॉनीटरिंग टीम ने नोएडा प्राधिकरण द्वारा व्यस्थापित सस्टेनेबिल डवलपमेंट गोल्स (SDG) का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने साफ-सफाई सेनीटेशन, पब्लिक टॉयलेट पिंक टॉयलेट आदि का जायजा लिया तथा उसको काफी सराहा।
इस दौरान सेक्टर-94
स्थित इंटीग्रेटड कमांड कंट्रोल सेंट्रल (आईसीसीसी) के अंतर्गत संचालित डिजिटल मोनिटरिंग सिस्टम के द्वारा हो साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, डोर टू डोर की लाइव ट्रेकिंग , स्वच्छता कर्मियों की अटेंडेंस , शौचालय की साफ-सफाई मानिटरिंग , मैकेनिकल की लाइव ट्रैकिंग के कार्य को देखा गया। इसके बाद सेक्टर-94 स्थित इंटीग्रेटड सिक्यूरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईएसटीएमएस) के अंतर्गत एनवायरमेंट मानिटरिंग सिस्टम से हो रहे शहर में प्रदूषण की निगरानी , शहर में वाहनों की निगरानी और सर्विलांस कैमरों के माध्यम से विभिन्न चौराहों की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
इसके बाद संयुक्त टीम ने नोएडा में संचालित पिंक टायलेट और पब्लिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा निरीक्षण में शौचालयों की साफ-सफाई , फीडबैक सिस्टम , सेनेट्री पैड मशीन आदि का गहनता से निरीक्षण किया।
प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग तथा ट्रैफिक सेल के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) एसपी सिंह ने बताया कि पूरे देश में नोएडा एक मात्र शहर है जिसमें संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस टीम में आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की निदेशक (SBM) मधुरानी तेवतिया, (CPHEEO) के संयुक्त निदेशक डा. विजय कुमार चौरसिया, टॉम स्लेमेकर, रिक जान्सन, पाउलॉस वर्कनेह, सुजॉय मजुमदार, मनीष वासुजा, श्रीमती कौशिकी बनर्जी, श्रीमती करीना, मनजीत सालुजा, श्रीमती बरनाली घोष के अलावा नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य व ट्रैफिक सेल के उपमहाप्रबंधक एसपी सिंह, जल एवं सीवर के उप महाप्रबंधक आर.पी. सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल, प्रबंधक वैभव नागर, मैसर्स गाइडेड फाच्र्युन समिति के प्रतिनिधि व एसबीएम कंसलटेंट के राहुल शर्मा व पूजा मिश्रा मौजूद थे। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।