Noida News: सम्राट मिहिर भोज किसके वंशज थे पता नहीं: भानु प्रताप सिंह
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:45 AM
नोएडा। सम्राट मिहिर भोज किस वंश के राजा थे मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता। यह कहना ठाकुर बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का। उन्होंने कहा कि मुझे इतना सिर्फ इतना पता है कि सम्राट मिहिर भोज देश के अच्छे शासक रहे हैं तथा वे किसी बिरादरी के नहीं बल्कि हर समाज के राजा थे। उनको किसी भी बिरादरी से जुडऩा उनके साथ अन्याय होगा। वे सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को लखनऊ में विशाल किसान सम्मेलन होगा जिसमें सरकार से 6 सूत्री मांगों पर विचार करने का दबाव डाला जाएगा। जिसमें किसानों का कर्ज माफ करने, किसान आयोग का गठन सहित किसानों को दो करोड़ का मुआवजा, शहीद मीडियाकर्मी के परिवार को 4 करोड़ का मुआवजा, किसानों को पेंशन तथा गन्ने की कीमत बढ़ाने समेत कई मांगे रखी गई है।