Noida News: "कहीं नजर ना लग जाए" ये क्यों कह रहे सैक्टर 11 के लोग!
Noida News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 04:04 AM
Noida News : पिछले कुछ महीनों से या यूं समझें कि जब से गर्मी की शुरुआत हुई है। लगभग सभी सेक्टरों में बिजली की समस्या आ रही है। सेक्टर 19 हो सेनचुरी अपार्टमेंट सेक्टर हो सेक्टर 99 हो या स्वर्णिम विहार सभी को बिजली विभाग सेक्टर 16 को ये ही अवगत करना है कि हमारे सेक्टर या अपार्टमेंट्स में पिछले कई घंटों से बिजली नहीं है। बिजली घर में कॉल करने पर पता चलत है कि कभी बारिश की वजह से बारिश नहीं है तो कभी तेज हवा कि वजह से पेडों की टहनिया तारों पर टच कर रही हैं। इनको काटने का कार्य चल रहा है । जबकि इस कार्य को लेकर पहले भी कई बार बिजली काट दी जाती है। कई कई घंटो सेक्टर वासी इंतजार करते रहते हैं ।
कई घंटों हो रहा पावर कट
चेतना मंच Noida New के मुताबिक स्वर्णिम विहार डूप्लेक्स के महासचिव सुखबीर सिंह के अनुसार उनके फीडर से कई और कॉलोनियों की लाइन भी जोड़ रखी हैं। वे विभाग को जानकारी भी देते रहते हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं । स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स सोसाइटी में दिन पे दिन स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है सोसाइटी के ग्रुप पर निवासियों द्वारा बिजली विभाग को दो महीने तक का बिजली बिल जमा नहीं किये जाने तक का प्रस्ताव दिया जा रहा है।
बिजली के बिल नहीं भरने की धमकी दे रहे सैक्टर वासी
लेकिन हमारे सेक्टर 11 में हमारे बिजली घर के एसडीओ श्री संजय सागर तथा जे ई मनोज भारद्वाज की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि सेक्टर 11 इस प्रकार की समस्या से बिल्कुल बाहर है। वह अपने कर्तव्य का इस कदर पालन करते हैं कि यहां आंधी आये या तूफान ज्यादा से ज्यादा कुछ समय के लिए पावर कट या बिजली जाती है और फिर फौरन आ जाती है। वर्षा ऋतु है पेड़ों की टहनियां भी बहुत जल्दी से बढ़ रही हैं। लेकिन कहीं झूमती शाखाएँ सेक्टर 11 के बिजली के तारों में झूमते हुए बिजली ना उड़ा ले जाएँ।
बिजली विभाग के एसडीओ ने कर दिया समाधान
Noida News
इसका फैसला हमारे बिजली विभाग के एसडीओ संजय सागर तथा मनोज भरदवाज समय रहते ही कर रहे हैं। महेंद्र प्रकाश असिस्टेंट डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर विभाग हमें हमेशा सहयोग करते हैं। जहां भी पेड़ों की शाखाएं बिजली की तारों में अटक रही हैं मनोज जी अपनी देख रेख में स्वयं उसको ट्रिम करवा रहे हैं। इतना ही नहीं इन्होंने गर्मी से पहले हमारे सेक्टर की तारों के बीच में तारे आपस में टकराए नहीं इसके लिए लकड़ी की फट्टियाँ लगवा दी थीं। और ये पूरे सेक्टर में बहुत समय से लगी हुई हैं। हर ब्लॉक का एम सी बी अलग है। यदि किसी एक ब्लॉक में समस्या आती है तो उस ब्लॉक की ही लाइट जाती है। हमारे बाकी सभी ब्लॉक कष्ट नहीं पाते हैं ,हमारे सेक्टर के ट्रांसफार्मर भी आए दिन आग नहीं पकड़ते कारण यह ट्रांसफार्मर के एरिया में उगने वाले पेड़ झाड़ झनकारो को हमेशा छठवांते रहते हैं ताकि वे केबल में अटक कर बिजली गुल ना करवा दे इसीलिए हम सेक्टर 11 के लोग कहते हैं हमारे सेक्टर को कहीं नजर ना लग जाएअंजना भागी