Noida News: पत्नी ने जहर देकर अपने पति को उतारा मौत के घाट, लेकिन क्यों ?
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:49 AM
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-113 में एक व्यक्ति ने अपनी बहू व उसके माता-पिता के खिलाफ बेटे को जहर देकर हत्या किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Noida News
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गत 5 मई 2022 को थाना क्षेत्र के पृथला गांव के पास एक युवक का शव मिला था। युवक की शिनाख्त खोड़ा कॉलोनी निवासी आनंद के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आनंद की मौत का कारण जहर खाना आया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक के पिता मैनपाल ने अपनी बहू रूबी व उसके माता-पिता के खिलाफ बेटे की हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
मेनपाल का आरोप है कि उसकी बहू रूबी व उसके माता-पिता ने साजिश के तहत उनके बेटे आनंद को जहर खिलाकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।