Noida News : शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी का गला दबाया
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:18 PM
Noida : नोएडा । थाना दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव में रहने वाले नशेड़ी व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दंपत्ति के पास दो बच्चे भी हैं और उनकी शादी वर्ष (2010) में हुई थी।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना दनकौर के थाना प्रभारी सुधीर कुमार को सूचना मिली कि ग्राम दादूपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सुनील पुत्र भोपाल निवासी दादूपूर ने अपनी पत्नी बीना (32 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति सुनील पुत्र भोपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बीना की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। उसका मायका ग्राम तुगलपुर ग्रेटर नोएडा है।
दंपत्ति के पास एक लड़का और एक लड़की है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सुनील शराब पीने का आदी था और आए दिन पैसे की मांग करता था। जिसके चलते दोनों में झगड़ा होता था।