
Noida News (चेतना मंच)। सोशल मीडिया पर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक पोस्ट डालने व ब्लैकमेल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप में एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है।
बरौला गांव में रहने वाली संजना (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में सहारनपुर निवासी मनोज पुत्र भरत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को धोखे में रखकर झूठ बोलकर यह शादी की थी।
शादी के कुछ दिनों बाद मनोज एवं उसके परिजन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। उनके प्रताडऩा से दुखी होकर उसने कोर्ट में उनके खिलाफ वाद दायर कर दिया। इस कारण पति एवं उसके ससुराल वाले उससे रंजिश रखने लगे।
पीडि़ता का आरोप है कि मुकदमे में समझौता कराने के लिए उस पर नाजायज तरीके से दबाव बनाया जा रहा है। संजना का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उसका पति मनोज व देवर अंकुर सोशल मीडिया पर उसे व उसके पिता को पर भद्दे भद्दे कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर उसके चरित्र पर लांछन लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा उसे सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों पर भी बदनाम करने की धमकियां दी जा रही हैं। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Noida News