
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। इसके अलावा दो अन्य युवकों ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी सुकुमार सेक्टर-74 में बनी झुग्गी में अपने परिवार सहित रह रहा था। सुकुमार राजमिस्त्री का काम करता था। गत दिनों उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था। झगड़े के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी इस बात को लेकर सुकुमार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को उसने लंच टाइम में अपनी झुग्गी में फांसी लगा ली। लंच खत्म होने के बाद जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो साथी मजदूर उसकी झुग्गी पर पहुंचे। झुग्गी में सुकुमार फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शव को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुराना हैबतपुर में सनातन पुत्र मदन प्रसाद नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं थाना रबूपुरा क्षेत्र के गौर सिटी के पास बसी झुग्गी बस्ती में रहने वाले (35 वर्ष) के गोपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक गोपाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।