
Noida News : नोएडा। किसानों पर अत्याचार तथा बर्बरतापूर्ण कार्यवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आजाद अधिकार सेना पार्टी एफआईआर दर्ज कराकर उन पर कानूनी कार्यवाही कराएगी। यह ऐलान किया उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस (IPS) अधिकारी रहे अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) की धर्मपत्नी तथा आजाद अधिकार सेना पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डा. नूतन ठाकुर (Dr. Nutan Thakur) ने। उन्होंने चेतना मंच (Chetna Manch) से बातचीत में कहा कि नोएडा के 81 गांव के किसान पिछले 51 दिनों से अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के बाद पुलिस ने उनके गांव घुसकर बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की। पुलिस की इस कार्यवाही को कई महिलाओं ने वीडियो भी उन्हें दिखाए। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस की नजर में ये अन्नदाता नहीं बल्कि कोई आतंकवादी हों। उन्होंने कहा कि वे किसानों के इस आंदोलन के साथ खड़े रहेंगे तथा उन्हें न्याय दिलाकर ही दम लेंगे।
आजाद अधिकार सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) तथा नूतन ठाकुर Dr. Nutan Thakur) ने आज नोएडा प्राधिकरण तथा एनटीपीसी में पिछले 50 दिनों से धरने पर बैठे किसानों से मुलाकात की तथा उनके आंदोलन को पूरा समर्थन देने की का ऐलान किया।
अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) ने कहा कि भाजपा किसानों तथा मजदूरों का शोषण कर रही है। उनके वाजिब हक मांगने पर भी उनको प्रताडि़त किया जा रहा है। नोएडा तथा एनटीपीसी में पिछले 51-52 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से किसान धरना दे रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण उनकी एक भी मांग पूरी नहीं कर रहा है। अपनी जमीन गंवाने के बाद किसान अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं तथा पिछले कई दिनों से सडक़ों पर धरने में बैठे हैं। इसकी बावजूद भी इस सरकार को धरती पुत्रों पर जरा भी रहम नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के शोषण को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) तथा डॉक्टर नूतन ठाकुर (Dr. Nutan Thakur) ने ऐलान किया कि वह 8 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को पूरी तरीके से समर्थन देंगे। इससे पूर्व अमिताभ ठाकुर तथा डॉक्टर नूतन ठाकुर ने एनटीपीसी तथा नोएडा प्राधिकरण पहुंचे तथा उन्होंने भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर पहलवान से मुलाकात की तथा आंदोलन के बारे में उनसे पूरी जानकारी ली। इस मौके पर अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने मीडिया को बताया कि भाजपा शासन में किसानों पर जगह-जगह अत्याचार हो रहे हैं। यह सरकार पूरी तरह किसान विरोधी सरकार है लेकिन वह किसानों के आंदोलन को व्यर्थ नहीं होने देंगे। किसानों के साथ में कंधा से कंधा मिलाकर उनके आंदोलन में भाग लेंगे तथा उनको न्याय दिलाकर ही दम लेंगे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।