
Noida News[/caption]
Noida News: विजय कुमार भाटी के अनुसार सेक्टर की मुख्यृ मूलभूत समस्याएं हैं: इस सेक्टर को बने 35 साल से ऊपर हो गए हैं लेकिन अभी तक Noida ke इस सेक्टर में एक भी मार्केट नहीं है। उन्होंने निवेदन किया कि जब जमीन उपलब्ध है जिसमें सारा दिन धुल मिट्टी उड़ती है। कृपया जल्दी से जल्दी मार्केट बनवाएं। सेक्टर से निकलने वाले नाले को कवर कर दिया जाए और उसके पास की खाली जमीन पर पेड़ लगवाए जाएं । दादरी रोड से सेंट पब्लिक स्कूल तक की खाली पड़ी करीब 200 ऐकड की जमीन को अब आबाद कर दिया जाए। पार्कों का सौंदर्यीकरण करवाया जाए। यहां किसी भी पार्क में ओपन जिम, नहीं है। यहाँ तक की कुछ पार्कों में तो बेंच तक नहीं हैं। यहाँ के पार्कों को भी बकायदा अच्छे पार्कों की तरह डेवलप किया जाए । सफाई व्यवस्था हमारे सेक्टर की कभी भी उचित नहीं है। सफ़ाई कर्मचारियों को रिक्शा उपलब्ध कराया जाए। ताकि वह सेक्टर का कूड़ा समय-समय पर उठाते रहें। हमारे सेक्टर में एंक्रोचमेंट का नोटिस दिया जाए टावर हटाया जाए । सिविल वर्क का कार्य करवाया जाए। इस दौरे में ऐ सी ओ लेवल के मौजूद अधिकारियों ने सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में पवन भंडारी, संजय त्यागी, पंकज कुमार देशवाल तथा अन्य आर डब्लू ऐ सदस्य भी मौजूद रहे। पूरा सैक्टर कर रहा धन्यवाद क्योंकि समस्याओं का समाधान भी शुरु हो गया है।