
Noida News थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा दो साल के बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को सुत्याना कट से गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास से अपहृत किया गया बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार,राधा पत्नी विमल निवासी ग्राम अजीतपुर नोगमा, थाना तिलहर, शाहजहाँपुर वर्तमान पता ग्राम कुलेसरा, थाना इकोटैक-3 द्वारा गत गुरुवार को अपने पड़ोसी के 2 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। इस बाबत बच्चे के परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इस मामले में डीसीपी के निर्देशन में 3 टीमों का गठन किया गया। तकनीकी सर्विलांस, आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पोलिसिंग के आधार पर आरोपी राधा के संबन्ध में जानकारी एकत्र की गई और आरोपी राधा को सुत्याना कट से गिरफ्तार कर अपहृत हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।