
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। देवला गांव में बीती रात्रि एक महिला की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना सूरजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से थाना ककोड के भौंरा गांव निवासी अशोक की 50 वर्षीय पत्नी शीला देवला गांव में अपने बेटे के साथ रह गई थी। बीते रात्रि खाना खाने के बाद परिजन छत पर सोने के लिए चले गए। आज सुबह परिजन जब सोकर उठे तो शीला घर के नीचे लहूलुहान स्थिति में पड़ी हुई थी। पुलिस आशंका जता रही है कि संभवत: रात के समय शीला नींद से उठी होगी और छत से नीचे गिर गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
आयशर कैंटर का पंचर टायर बदलने के दौरान जैक फिसलने के कारण चालक की दर्दनाक मौत हो गई। थाना सूरजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि दादरी निवासी इस्लाम पुत्र कमरुद्दीन अपने कैंटर को लेकर जा रहा था 130 मीटर रोड पर कैंटर का टायर पंचर हो गया। इस्लाम कैंटर को सड़क किनारे लगाकर टायर को बदलने लगा आयशर कैंटर के नीचे जैक लगाते समय जैक फिसल गया जिस कारण कैंटर इस्लाम के ऊपर आ गिरा। भारी भरकम कैंटर ऊपर गिरने के कारण इस्लाम उसके नीचे दब गया आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह मशक्कत कर उसे कैंटर के नीचे से निकालकर पड़ोस के अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना कासना क्षेत्र में सिरसा गांव के पास सडक़ हादसे मे मरी महिला की शिनाख्त हो गई है। महिला को एक बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया था। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सिरसा गांव के पास बाइक की टक्कर लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के लिए पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया कराया था जहां उसकी मौत हो गई थी। मृतका की पहचान थाना दनकौर क्षेत्र के हतेवा गांव निवासी मीनू देवी के रूप में हुई। मीनू के घर न पहुंचने पर परिजनों ने थाना दनकौर में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी बाइक सवार की तलाश कर रही है। Noida News