
Noida News (चेतना मंच)। सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाली एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।
अपना घर आश्रम में रहने वाली 60 वर्षीय मेहरून खातून की तबीयत बिगडऩे पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि अपना घर आश्रम में गत दिनों दो अन्य महिलाओं की भी मौत हुई थी। अपना घर आश्रम संचालक बीमारी के कारण मौत होना बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।