नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाली एक (27 वर्षीय) महिला को संदिग्ध हालत में सेक्टर-30 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
थाना सेक्टर-39 के थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बीमारी के चलते सेक्टर 30 के सरकारी अस्पताल में भर्ती सरिता (27 वर्ष) पत्नी देवेंद्र मूलनिवासी रुद्रप्रयाग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकरससपोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पति देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को उल्टी के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोटआने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। अगर किसी जहरीले पदार्थ खाने या खिलाने से मौत हुई है, तो पुलिस तहरीर मिलने पर पति के खिलाफ कार्रवाई करेगी। मृतक महिला के 1 वर्ष की बच्ची भी है।