
Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। दादरी में कल सुबह मतदान करने के लिए जा रही एक महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बीती शाम उसकी मौत हो गई।
दादरी में कल हुए नगर पालिका परिषद के चुनाव में नर्ई आबाद निवासी संजीदा पत्नी इजराइल मतदान करने के लिए जा रही थी। मिहिर भोज इंटर कालेज के पास तेज गति में आ रही एक रोडवेज बस ने महिला को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
उसे उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती शाम संजीदा की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कल ही बस चालक को हिरासत में लेकर बस को अपने कब्जे में ले लिया था।