Noida News : घर से जेवर और पैसे लेकर निकली महिला को बनाया बंधक, जान से मारने की धमकी
Noida News
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 06:45 PM
Noida News : थाना सेक्टर-24 के अंतर्गत मोरना गांव की एक महिला को बंधक बनाने और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए की कीमत वाले जेवर और 30 हजार रुपए नकद लेकर निकली थी। उसने अपनी पत्नी का अपहरण कर बंधक बनाने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
Noida News In Hindi
घर का सारा सामान था अव्यवस्थित
Noida News : मूल रूप से इटावा के रहने वाले विजय बहादुर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सेक्टर-35 मोरना गांव में रह रहा था। गत 23 मई की शाम को वह घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी रेखा घर पर नहीं थी। घर का सारा सामान भी अव्यवस्थित था। घर की जांच करने पर पता चला कि उसकी पत्नी घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवर और 30 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गई है।
इस संबंध में उसने थाना सेक्टर-24 पुलिस को सूचना दी। आस-पड़ोस के लोगों ने उसे बताया कि उसकी पत्नी सनी उर्फ रोहित के साथ गई है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को मोहित, पूजा, आरती, रमेश सागर, पिंटू, शनि, रोहित आदि ने जबरन बंधक बनाकर अपने पास रखा हुआ है।
दी जा रही है जान से मारने की धमकी
Noida News : उसका कहना है कि आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ महिला का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
नोएडा करंट न्यूज: स्कूटी सवार मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा, बेटी की मौत Greater Noidaदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।