Noida News: साइबर ठग के जाल में फंसी महिला, पैसे लौटाने का दिया झांसा
Noida News
भारत
चेतना मंच
07 Aug 2023 07:53 PM
Noida News: (चेतना मंच) पैसे लौटाने का झांसा देकर एक साइबर ठग ने महिला से 99497 की ठगी कर ली। पीडि़ता ने थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-134 स्थित जेपी विश टाउन निवासी सौम्या राणा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गत 5 अप्रैल को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान व्यक्ति की कॉल आई। उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह उनके पिता का दोस्त है और उसे उनके 27500 रूपये वापस लौटाने हैं। उस व्यक्ति ने कहा कि वे उनके फोन पर पैसे ट्रांसफर कर रहा है।
Noida News: व्हाट्सएप पर भेजा स्क्रीनशॉट
उसके बाद उक्त व्यक्ति ने 25000 भेजे जाने का स्क्रीनशॉट उसके व्हाट्सएप पर भेजा। पीडि़ता के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने थोड़ी देर बाद बताया कि उसने बाकी बचे 2750 रुपए की जगह गलती से 27500 रूपये भेज दिए हैं। भेजे गए पैसों को लौटाने के लिए उक्त व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप पर एक स्कैन कोड भेजा जिसको स्कैन करने के बाद उसने 25000 रूपये उन्हें वापस भेज दिए। सौम्या राणा के मुताबिक इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उन्हें एक नया स्कैन कोड भेजा जिसके जरिए आरोपी ने उससे 99497 रूपये की ठगी कर ली।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
Noida News : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली पर कांग्रेस ने जश्न मनाया