
Noida News (चेतना मंच)। खेत के बीचों-बीच रास्ता निकाल रहे दबंग को टोकना महिलाओं को खास भारी पड़ गया। दबंगों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। इस संबंध में थाना दनकौर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्राम जमालपुर निवासी देशराज ने बताया कि गज 14 अगस्त की सुबह उसकी पत्नी सुमन, उसके भाई गजेंद्र की पत्नी कविता अपने खेत पर गई थी। इस दौरान वहां मौजूद राजापुर कला गांव निवासी नरेंद्र, मोनू, जोगिंदर उर्फ गुट्टल व कृष्ण आदि ने उनके खेत के मेढ़ पर लगी तार फेंसिंग को तोडक़र खेत के बीचों-बीच रास्ता निकाल रहे थे।
इस बात का जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद आरोपी भविष्य में खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा के रन्हेरा गांव में दो माह पूर्व आई बारात में हुए झगड़े में चार लोगों के खिलाफ थाना जेवर मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्राम जवां थाना छायसा जनपद फरीदाबाद हरियाणा निवासी ऋतुपूरण ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 23 जून को उसके चाचा के लडक़े योगेश की बारात रन्हेरा गांव में आई थी। इस बारात में उसके गांव के मोहित, शिवकुमार, राकेश व रोहतास भी आए थे।
चारों आरोपी शराब के नशे में आतिशबाजी करते हुए उधम मचा रहे थे। इस पर उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे बचाने आये उसके चचेरे भाई राहुल को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में दोनों को चोटें आई और इस दौरान उसकी सोने की दो चेन और पर्स मौके पर गिर गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला 10 कर आरोपियों के तलाश शुरू कर दी है। Noida News