
Noida News (चेतना मंच)। घर के बाहर कंटीले पौधे लगाने का विरोध करना एक महिला को खासा महंगा पड़ गया। विरोध करने से गुस्साई महिला ने पड़ोसी महिला की जमकर पिटाई की और उसका दांत तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 ने करीब डेढ़ माह बाद मुकदमा दर्ज किया है।
सेक्टर-45 स्थित कांशीराम कालोनी में रहने वाली पूनम पत्नी ज्ञान सिंह ने पड़ोस में रहने वाली शिल्पी के खिलाफ मारपीट व दांत तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पूनम ने पुलिस को बताया कि गत 12 जून को उसके पड़ोस में रहने वाली शिल्पी घर के बाहर कंटीले पौधे लगा रही थी। उसने कंटीले पौधा घर के बाहर लगाने से इनकार किया जिस पर शिल्पी आग बबूला हो गई और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शिल्पी ने डंडे से उसके सिर, जबड़े पर प्रहार किए जिससे उसका दांत टूट गया। पूनम का आरोप है कि शिल्पी उसे झूठे केस में फंसाने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी की पार्किंग में दो युवकों ने हेड कांस्टेबल के साथ गाली गलौज व मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हेड कांस्टेबल की पत्नी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कराया है। देविका गोल्ड होम्स सोसायटी निवासी निकुंज ने बताया कि उसके पति कुलदीप तोमर उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी यातायात पुलिस में चल रही है। 31 जुलाई की शाम को वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर वापस आ गए थे।
Read More - Greater Noida : बाज नहीं आ रहे दबंग, अस्पताल के बाहर फायरिंग कर मचा दी सनसनीवर्दी बदलने के बाद कुलदीप सादे कपड़ों में घर का कुछ सामान लेने गए थे। सामान लेकर वह सोसाइटी के बेसमेंट में अपनी गाड़ी में बैठ कर कुछ खा पी रहे थे। इस दौरान बबी भाटी व आनंद कार के पास आये और उनके पति के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। कुलदीप तोमर ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने हेड कांस्टेबल की पत्नी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। Noida News