Noida News: चुनावी तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: पंकज सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:13 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:13 PM
नोएडा चेतना मंच। सेक्टर-26 में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी तथा विधायक पंकज सिंह ने प्रमुख तौर पर शिरकत की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया।
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने युवा साथियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का संकल्प दिलाया। तथा युवाओं को नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नीतियों से जन-जन को अवगत कराने के लिए प्रेरित किया।
युवा मोर्चा के प्रभारी मनीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को जन सम्पर्क करके अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडऩे का आह्वïान किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में नोएडा महानगर में भारतीय जनता पार्टी की जीत अधिक से अधिक मतों से सुनिश्चित करने के लिए जनजागरण अभियान में जुटने को कहा॥
बैठक में जिला महामंत्री अनुज शर्मा,मोहित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, राजू पंडित, नरेंद्र जोगी, नवीन मिश्रा, रिंकू तंवर,जिला मंत्री सत्यम सिंह, रितेश वर्मा, प्रशांत शर्मा, तुषार गोयल, प्रवीण चौहान, नीरज चौहान, जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अर्पित मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदेश त्यागी, जिला कार्यालय प्रभारी विनय धोबी, कार्यकारिणी सदस्य संदीप अवाना, श्रीमती साधना शर्मा, योगेंद्र रावत, राजेश शाह, दीपक अवाना, श्रवण गौतम, विक्रांत राणा, अतुल सामानिया उपस्थित रहे॥