Noida News : दोपहिया वाहन मैकेन्किस स्किल कैंप के तीसरे चरण की कार्यशाला 28 को
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:20 AM
Noida : नोएडा । ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट कॉउन्सिल(Automotive Skills Development Council) (एएसडीसी ) ने हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड की सीएसआर पहल के अंतर्गत गौतमबुद्घनगर के ग्रेटर नोएडा जनपद में दुपहिया वाहनों के मैकेनिक्स के लिए तीन चरणों में एकदिवसीय स्किल कैंप का आयोजन किया। इस विशेष एक दिवसीय स्किल वर्कशॉप में दुपहिया वाहनों के ऑटो तकनीशियनों को क्चस् 6 बाइक में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
दूसरे चरण की स्किल वर्कशॉप का आयोजन एएसडीसी की परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी मिनर्वा स्किल्स के द्वारा ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में गर्ग रेजीडेंसी में दिनांक 24 मार्च को किया गया। पहले एवं दूसरे चरण की स्किल वर्कशॉप के आयोजन में ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ तकनीशियन गुल मोहम्मद ने अपना विशेष योगदान दिया।
मिनर्वा स्किल्स की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती मृणाल सिंह शर्मा ने यह जानकारी दी कि तीसरे चरण की स्किल वर्कशॉप का आयोजन 28 मार्च को नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के प्रांगण में किया जाएगा।