
Noida News : प्रसिद्ध उद्योग समूह HCL के सामाजिक विंग एचसीएल फाउंडेशन (HCL Foundation) ने नोएडा शहर के सेक्टर-19 में आरडबल्यूए के साथ मिलकर सोमवार को विश्व स्वच्छता दिवस (World Cleanup Day) का आयोजन किया। इस अवसर पर नोएडा में एक रैली भी निकाली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नोएडा सेक्टर-19 में कार्यरत सफाई कर्मचारियों और उद्यान विभाग के मालियों के साथ मिलकर एक रैली निकाली। यह रैली नोएडा के सेक्टर-19 में स्थित सनातन धर्म मंदिर के सामने से होकर गुजरी।
Noida News : नोएडा में निकली इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इन्होंने अपने हाथ में एक बैनर ले रखा था, जिसमें स्वच्छता और अपनी धरती की सुरक्षा से संबंधित सामाजिक जागरूकता वाले संदेश थे।
लोगों ने रैली के दौरान स्वच्छ नोएडा - हरित नोएडा, हम सेक्टर को गंदा नहीं होने देंगे और होगा नोएडा स्वच्छ, हम रहेंगे स्वस्थ के नारे भी लगाए।
Noida News : नोएडा के सेक्टर-19 में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मियों को स्वच्छता और हरियाली के बारे में भी शिक्षित किया गया। उन्हें बताया गया कि स्वच्छता और हरियाली से मानवजाति सहित अन्य जीवों को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्हें टी-शर्ट, कैप और नाश्ता भी प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम की सफलता में सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष आरसी गुप्ता और महासचिव लक्ष्मी नारायण के साथ ही एचसीएल की ओर से करन, अनुज, प्रजीश, कफील, सागर, प्रियंका और तन्नू की सराहनीय भूमिका रही।
Noida News: सेक्टर-47 में सैनेटरी कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।