नोएडा न्यूज: अखाड़े में उतरे विभिन्न राज्यों के पहलवान, ट्रस्ट ने बांटे करीब चार लाख रुपए के ईनाम
नोएडा न्यूज
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:01 PM
नोएडा न्यूज: नोएडा में हर साल की तरह इस बार भी ऋषि पाल मेमोरियल ट्रस्ट ने पहलवानो के लिए दंगल का आयोजन किया। सेक्टर 15 में हुए दंगल में आज देशभर से आये पहलवानो ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें फाइनल के विजेता को एक लाख रुपए का ईनाम, उप विजेता को 51 हजार का ईनाम, जबकि 3 नंबर पर रहने वाले पहलवानों को 15-15 हजार रुपए का ईनाम दिया गया।
इस दंगल का आयोजन ऋषि पाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पिछले 28 सालों से उनकी याद में कराया जाता है। जिसमें नेशनल और इंटरनेशनल महिला और पुरुष खिलाड़ी हर बार भाग लेते हैं। ऋषि पाल मेमोरियल ट्रस्ट ने इस बार 29वां दंगल आयोजित कराया। जिसमें दर्जनों पुरुष व महिला नेशनल और इंटरनेशनल पहलवानों ने शिरकत की।
इस दंगल में ये गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
इस दंगल में मुख्य अतिथि के तौर पर सुरेंद्र नागर राष्ट्रीय सचिव भाजपा एवं राज्य सभा सांसद, विशिष्ट अतिथि के तौर पर गौतमबुद्धनगर के डीएम रहे एनपी सिंह ने शिरकत की। नोएडा महानगर भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पंकज अवाना आम आदमी पार्टी नेता, लखीराम नागर पूर्व मंत्री, जय प्रकाश पहलवान हिन्द केसरी, सुनील चौधरी सपा नेता, राजेन्द्र अवाना कांग्रेस नेता, बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नागर आदि भी मौजूद रहे।
नोएडा न्यूज: इस फॉर्मेट में हुआ दंगल
आपको बता दें कि हर बार किस पहलवान की किस पहलवान से कुश्ती होगी ये तय पहले होता था। लेकिन इस बार का दंगल में नियम अलग रखा गया। इस बार दंगल में पांच राउंड में पहलवान अखाड़े में उतरे और जो जीतता गया, वो अगली पारी में बढ़ता गया। जिसके बाद अंत में तीन बड़ी कुश्तियां हुई। जिसमें पहले सेमी फाइनल में हारे हुए और दूसरे सेमी फाइनल में हारे हुए पहलवानों को 15 हजार का ईनाम दिया गया।
नोएडा न्यूज: इन खिलाड़ियों के बीच हुई सेमी फाइनल और फाइनल की तीन कुश्तियां
पहले सेमी फाइनल में टक्कर अनिरूद्ध छत्रसाल अखाड़ा और रजत सोनू हिन्द केसरी अखाड़ा के बीच हुई। जिसमें अनिरूद्ध ने कुश्ती मुक़ाबले को जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरी सेमी फाइनल मुक़ाबले में टक्कर प्रदीप नेवी अखाड़ा और आकाश गुरु हनुमान अखाड़ा के बीच हुई। जिसमें आकाश ने जीत हांसिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
[caption id="attachment_120085" align="aligncenter" width="300"] नोएडा न्यूज[/caption]
नोएडा न्यूज
इसके अलावा महिला पहलवानों की कुश्ती मानसी भड़ाना और रीना रानी के बीच हुई। जोकि 11 हजार की थी, जो मानसी भड़ाना ने जीती। वही रीना रानी को 5100 का ईनाम दिया गया। साथ ही दूसरी कुश्ती निशा जसराम अखाड़ा, साक्षी जसराम हनुमान अखाड़ा के बीच कुश्ती हुई, जोकि 2100 रुपए की थी, जिसमें साक्षी ने बाजी मारी।
फाइनल में इंटरनेशनल पहलवान अनिरुद्ध ने मारी बाजी
तीन राउंड के बाद फाइनल में पंहुचे अनिरुद्ध पहलवाल और आकाश पहलवाल के बीच करो या मरो का मुकाबला देखने को मिला। ये मुकाबला 9-5 स्कोर के साथ समाप्त हुआ। जिसे अनिरुद्ध पहलवान छत्रसाल अखाड़ा ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। ये फाइनल कुश्ती एक लाख रुपए इनाम की थी।
वहीं दूसरे नंबर पर रहे आकाश हनुमान अखाड़ा के पहलवान, जिन्हें 51000 हजार ईनाम दिया गया। इसके अलावा सेमी फाइनल में हारने वाले रजत सोनू हिन्द केसरी अखाड़ा और प्रदीप नेवी अखाड़ा को 15-15 हजार रुपए का ईनाम दिया गया।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश– दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube