Noida News : पुनस्र्थापित होंगे यमुना व हिंडन के पुश्ते
भारत
RP Raghuvanshi
09 Apr 2022 05:45 PM
भारत
RP Raghuvanshi
09 Apr 2022 05:45 PM
Noida : नोएडा । नोएडा में यमुना नदी तथा हिंडन के पुश्तों को पुनस्र्थापित किया जाएगा। इससे नोएडा प्राधिकरण को अतिरिक्त जमीन का लाभ मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण सिंचाई विभाग के साथ मिलकर इस मुददे पर योजना बना रहा है। नोएडा में यमुना सेक्टर-94,124,125,127,128,131,133,134,,135,168 के अलावा 150 से होकर निकलती है। इसी तरह हिंडन नदी छिजारसी से प्रवेश करते हुए सेक्टर-63ए, बहलोलपुर, सेक्टर-123, 118, 115, 143, 143ए, 148, 150, मोमनाथल के पास यमुना में मिलती है। यह दोनों ही नदियां नोएडा को चारों तरफ से घेरे हुई है। बाढ़ से बचाव के लिए नदियों पर पुश्ता बने हुए है। पुश्ता से नदी के ओर का हिस्सा डूब क्षेत्र में आता है।
पुश्तों व नदी के बीच डूब क्षेत्र वह यमुना का हो या हिंडन का दोनों पर अवैध निर्माण की बाढ़ आ चुकी है। फार्म हाउसों से लेकर बड़े-बड़े स्टेडियम का निर्माण यहा हो चुका है। यह जमीन सिंचाई विभाग की है लेकिन इसकी देखरेख का काम प्राधिकरण के पास है। प्लानिंग यह है कि पुश्तों को नदियों की और शिफ्ट किया जाए। जिससे जमीन मिलेगी और उस जमीन को विकसित कर योजनाओं के लिए काम में लाया जाए। इससे प्राधिकरण को राजस्व मिलेगी।
प्राधिकरण की दो योजनाएं है। पहली योजना रिवर फ्रंट कारिडोर। यमुना व हिंडन के किनारों को लखनऊ के गोमती नदी के किनारों की तर्ज पर विकसित किया जाए। 200 एकड़ में रिवर फ्रंट कारिडोर विकसित किया जाना है। इसके लिए जरूरी है यहा फैले अतिक्रमण व अवैध निर्माण को हटाना। इसी तरह दूसरी योजना पुश्ता पुर्नस्थापन में भी अवैध निर्माण रोड़ा बना हुआ है।