RWA अध्यक्ष ने बताया कि A और D ब्लॉक में नई सीवर लाइन डाली गई है तथा बड़ी सीवर लाइन से जोड़ दिया गया है। RWA अध्यक्ष ने बताया कि लगभग 20 साल पहले नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-105 को विकसित किया था। नोएडा प्राधिकरण ने उस समय सेक्टर में जो सीवर लाइन डाली थी वह अब छोटी पड़ने लगी थी। सेक्टर-105 में पिछले 20 वर्षों से आबादी भी काफी बढ़ गई है।