
सार
Noida News : यूपी के ग्रेटर नोएडा शहर के पास बन रहे जेवर एयरपोर्ट के निकट घोषित प्लाटों की स्कीम ने धूम मचा दी है। इस योजना के द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) भी मालामाल होने वाला है। योजना की अंतिम तिथि 1 सितंबर है। अब तक इस योजना में 1 लाख 75 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। केवल रजिस्ट्रेशन की राशि से ही याीडा अब तक सात करोड़ रुपये कमा चुका है।
विस्तार
Noida News : ग्रेटर नोएडा के निकट स्थापित हो रहे जेवर एयरपोर्ट के कारण YEIDA की आवासीय भूखंड योजना 2023 (प्लाटो की स्कीम) सुपरहिट साबित हुई है। 1184 प्लॉटों के लिए इस स्कीम में अब तक 1.75 लाख लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। यह योजना 1 सितंबर 2023 को शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। यदि आपने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो अभी करा लें। जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉटों की पूरी योजना का विवरण यहां पढ़े...
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉटों की योजना में प्लॉट लेना एक सुनहरा मौका हो सकता है। यह प्लॉट बेहद किफायती दरों पर मिल रहे हैं। ग्रेटर नोएडा व यीडा के क्षेत्र में प्रॉपर्टी का व्यवसाय करने वाले प्रॉपर्टी डीलर अजीत सिंह सिसोदिया का कहना है कि यमुना प्राधिकरण की प्लॉट योजना हर किसी के लिए गोल्डन चांस है। जल्दी ही वर्ष 2024 में जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान भरने लगेंगी। तब यहां की प्रॉपर्टी के दाम बेहद हाई हो जाएंगे। ऐसे में अभी मौका है कि यीडा की प्लॉट स्कीम में प्लॉट खरीद लें।
प्रॉपर्टी के जानकारों का कहना है कि प्लॉटों की स्कीम से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। प्राधिकरण के अफसरों ने अनुमान लगाया है कि स्कीम में घोषित किए गए 1184 भूखंडों का आवंटन हो जाने से प्राधिकरण को 800 करोड़ रुपये तक का लाभ मिल सकता है। मात्र रजिस्ट्रेशन राशि से ही अब तक यीडा को 7 करोड रुपये मिल गए हैं। Noida News