
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। जिलाधिकारी मनीष वर्मा (District Magistrate Manish Verma) ने मातहत अफसरों को निर्देश दिये कि सभी विभाग 15-20 जून तक योगाभ्यास चलाने के लिए पूरी तैयारी कर लें तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।
उन्होंने कहा कि 21 जून को समूचे जनपद में वृहद रूप से 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा 15 से 20 जून तक सप्ताह व्यापी योगाभ्यास अभियान भी चलाया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारी आरडब्ल्यूए, निजी कार्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए योग दिवस पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्वित करें।
जिलाधिकारी मनीष वर्मा (District Magistrate Manish Verma) ने बताया कि 15 जून को नोएडा स्टेडियम (Noida Stadium), 16 जून को तहसील दादरी/ब्लॉक दादरी एवं मलकपुर स्पोर्टस स्टेडियम में, 17 जून को तहसील सदर एवं ब्लॉक बिसरख, 18 को जिला कारागार एवं पीएसी सूरजपुर, 19 को विकास भवन परिसर/ कलेक्ट्रेट परिसर में तथा 20 जून को तहसील एवं ब्लॉक जेवर में सुबह 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जर्नादन सिंह, विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिलापूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।