Noida News : भारतीय किसान यूनियन बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से इलाहाबास गांव निवासी योगेश वैष्णव को नोएडा महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
Noida News :
योगेश वैष्णव नोएडा महानगर अध्यक्ष बनने पर उनके शुभचिंतकों एवं यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इस अवसर पर नवनियुक्त संगठन के महानगर अध्यक्ष योगेश ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन एवं संगठन के हितों के कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।